आदित्य धर की निर्देशित फिल्म धुरंधर ने 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और अब 6 हफ्ते यानी 42 दिन पूरे हो गए हैं। आमतौर पर इतनी अवधि में फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होने के लिए तैयार हो जाती हैं, लेकिन धुरंधर अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। छठे हफ्ते में फिल्म ने 25 करोड़ का कलेक्शन पार किया। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 42वें दिन फिल्म ने भारत में 3 करोड़ की कमाई दर्ज की, जिससे भारत में कुल आंकड़ा 816.60 करोड़ पहुंच गया। इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 979.85 करोड़ और वर्ल्डवाइड कमाई 1272.85 करोड़ रही।
6 हफ्तों की कमाई में पहले हफ्ते 207.25 करोड़, दूसरे हफ्ते 253.25 करोड़, तीसरे हफ्ते 172 करोड़, चौथे हफ्ते 106.5 करोड़, पांचवे हफ्ते 51.25 करोड़ और छठे हफ्ते 26.35 करोड़ शामिल हैं। धुरंधर ने हॉलीवुड फिल्म अवतार: फायर एंड एश (186.84 करोड़) और भारत की नई रिलीज़ द राजा साब (130.38 करोड़) समेत अन्य फिल्मों के बीच भी लगातार कमाई की। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त अहम किरदारों में हैं। इसके सीक्वल की रिलीज़ 19 अप्रैल को तय है।


