National

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गंगा राम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार को बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सुबह उनकी सेहत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

सोनिया गांधी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं और समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी सेहत में सुधार होने के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी। अस्पताल और परिवार दोनों ही उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी को पिछले साल जून में भी पेट संबंधी परेशानी के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली लाया गया था। उस बार भी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।