Entertainment

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज, 2026 में रिलीज़ होगी फिल्म

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। अभिनेता ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को यह खास तोहफा दिया। टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है। सलमान खान इसमें शहीद मेजर बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अद्भुत साहस और बलिदान की मिसाल पेश की थी।

टीजर में सलमान खान एकदम नए और गंभीर अवतार में नजर आते हैं। दमदार डायलॉग्स और देशभक्ति से भरा बैकग्राउंड दर्शकों में जोश भर देताअपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। खास बात यह भी है कि सलमान इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रहे हैं। यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है। टीजर के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देशभक्ति, बलिदान और वीरता की कहानी लेकर आ रही ‘बैटल ऑफ गलवान’ से सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर असरदार छाप छोड़ने की तैयारी में हैं।