गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 408 रन से हरा दिया और दो मैचों की सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप कर ली। यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी हार है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए। सेनुरन मुथुसामी ने शतक जमाया, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 और काइल वेरेन ने 45 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट और जडेजा ने दो विकेट लिए।
भारत की पहली पारी सिर्फ 201 रन पर सिमट गई, यशस्वी जायवाल ने 58 रन बनाए। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर 260 रन बनाकर पारी घोषित की और भारत को 549 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम दूसरी पारी में केवल 140 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकी स्पिनर साइमन हार्मर ने छह विकेट लिए, जबकि केशव महाराज और मुथुसामी ने क्रमशः दो और एक विकेट हासिल किया। भारत की तरफ से जडेजा ने 54 रन की पारी खेली। इस हार के साथ, गुवाहाटी का मैच भारत के टेस्ट इतिहास में रनों के हिसाब से सबसे बड़ा नाकामी रिकॉर्ड बन गया।









