Jobs

IB MTS भर्ती: 10वीं पास युवा 22 नवंबर से कर सकेंगे आवेदन, 14 दिसंबर अंतिम तिथि

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर आया है। आईबी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। रोजगार समाचार में प्रकाशित जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। आयु की गणना 14 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।

फीस संरचना के अनुसार अन्य सभी उम्मीदवारों को कुल 650 रुपये (550 रुपये प्रोसेसिंग चार्ज + 100 रुपये परीक्षा शुल्क) जमा करने होंगे। वहीं SC, ST, PwBD, महिला और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा, इसलिए उन्हें केवल 550 रुपये प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा। आवेदन भरने के लिए उम्मीदवारों को mha.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा, आवश्यक विवरण भरने होंगे और निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। अंत में फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना आवश्यक है।