अहमदाबाद में 3 दिन पहले गुरुवार को हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक अफसर ने आज रविवार को कहा कि अधिकारियों ने डीएनए टेस्टिंग के जरिए अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों में से 31 की पहचान कर ली गई है और 12 परिवारों ने अब तक शवों के लिए दावा किया है.
इस बीच गुजरात सरकार ने परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपने का काम शुरू कर दिया है. सरकारी बीजे मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर डॉक्टर रजनीश पटेल ने कहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया भी चल रही है. इससे पहले अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि पीड़ितों के परिवारों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए 230 टीमें बनाई गई थीं.









