Technology

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की मिली मंजूरी

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में अपने सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की शुरुआत करने को मंजूरी दे दी है। दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने बताया कि स्टारलिंक तीसरी कंपनी है, जिसे यह अनुमति मिली। इससे पहले यूटेलसैट वनवेब और रिलायंस जियो को मंजूरी दी गई थी। स्टारलिंक को तीसरे सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर के रूप में लाइसेंस दिया गया है। लाइसेंस के बाद स्पेक्ट्रम आवंटन होगा, जिससे सैटेलाइट टेलीकॉम सेवाएं तेजी से शुरू होंगी। यह सेवा खासकर उन क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाएगी जहां पारंपरिक नेटवर्क स्थापित करना मुश्किल है। मंजूरी के बाद अब स्टारलिंक भारत में अपने सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की शुरुआत करने के और करीब पहुंच गया है। अब स्टारलिंक भारत की तीसरी ऐसी कंपनी बन गई है, जिसे सैटेलाइट इंटरनेट सेवा देने की अनुमति मिली है।