महाराष्ट्र के मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डीआरआई ने एक व्यक्ति को 6.3 करोड़ रुपये के सोने के साथ गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोना तस्कर गिरोह से जुड़े एक संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि विशिष्ट जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को रोका. उसकी तलाशी लेने पर उसके जूतों में छिपाकर रखा गया 6.7 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 6.3 करोड़ रुपये आंकी गई है. अधिकारी ने बताया कि तस्करी करके लाए गए सोने के संभावित खरीदार का नाम पूछताछ में सामने आया और बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.

Maharashtra
National
मुंबई एयरपोर्ट पर 6.3 करोड़ रुपये के सोने के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
- by Vishal
- April 13, 2025
- Less than a minute
- 11 months ago








