Sports

IPL 2025:  दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा SRH और RR के बीच मुकाबला

आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. जिसका आगाज दोपहर 3.30 बजे से होगा. मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा.

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद 2024 आईपीएल में दो आमने-सामने हुई थीं. दोनों बार RR को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन होंगे. टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन पहले तीन मैचों में ये जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे. 30 वर्षीय खिलाड़ी उंगली की चोट से रिकवर कर रहे हैं. डॉक्टर ने उन्हें विकेटकीपिंग नहीं करने के निर्देश दिए हैं. राजस्थान संजू को इमपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतार सकती है.