हिमाचल के जिला मंडी में एक ढाबा संचालक के साथ लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की इस दौरान युवकों ने ढाबा मालिक पर गोली भी चला दी। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मंडी जिला के पुलघराट का है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक एक ढाबे पर आए और ढाबा संचालक से खाना पैक करवाने को कहा।
इस दौरान जब संचालक खाना पैक करवाने लगा तो उन्होंने संचालक पर गोली चला दी और गोली उसके गाल को छूते हुए निकल गई। जिसके बाद युवकों ने संचालक से पैसे छीन लिए और फिर एलईडी भी छीन ली। गनीमत रही कि गाल को छूती हुई निकल गई। ढाबा संचालक नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि बाइक का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस मामलें की जाँच में जुट गई है।
