National Technology

बिना क्लिक किए भी फोन हो सकता है हैक, CERT-In ने जारी किया चेतावनी

भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने बताया कि Android के कई वर्जन में गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जिससे यूजर बिना किसी लिंक पर क्लिक किए भी हैकिंग का शिकार हो सकते हैं। यह खतरा यूजर के निजी डेटा और डिवाइस दोनों के लिए गंभीर माना जा रहा है।

इस खामी से प्रभावित वर्जन में Android 14, 15, 16 और 16 QPR2 शामिल हैं। इसका मतलब है कि Samsung, Xiaomi, Vivo, OnePlus, Realme और Google Pixel जैसे बड़े ब्रांड्स के फोन भी इस खतरे की जद में हैं। CERT-In के अनुसार, एंड्रॉयड सिस्टम के फ्रेमवर्क और हार्डवेयर कंपोनेंट्स में खामियां हैं। कोई भी हैकर इन कमजोरियों का फायदा उठाकर बिना यूजर की जानकारी के खतरनाक कोड चला सकता है, जिससे फोन क्रैश हो सकता है, डेटा लीक हो सकता है या हैकर को पूरा कंट्रोल मिल सकता है।

सुरक्षा के उपाय:

  • अपने फोन को तुरंत लेटेस्ट अपडेट और सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट करें।
  • केवल Google Play Store से ऐप डाउनलोड करें, थर्ड पार्टी सोर्स से बचें।
  • नियमित रूप से सिक्योरिटी अलर्ट पर नजर रखें।

CERT-In ने सभी यूजर्स से अपील की है कि इसे हल्के में न लें, क्योंकि इस खतरे से डिवाइस और निजी डेटा पर बड़ा असर पड़ सकता है।