लखनऊ के सरोजनीनगर में आयोजित भव्य मेगा शो में रैपर किंग Yo Yo Honey Singh ने अपने फैंस के साथ धमाल मचाया। स्मृति उपवन में हुए इस कार्यक्रम में करीब 35 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। शो का आयोजन सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने किया और इस दौरान “No Drugs, No Nasha” का संदेश भी लोगों तक पहुँचाया गया।
हनी सिंह ने अपने हिट गानों और रिमिक्स से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया और युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। मंच पर उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहना ही जीवन में सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक राजेश्वर सिंह ने हनी सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विशेष रूप से उनके गीत “धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना” पर विधायक और हजारों दर्शक साथ में थिरकते नजर आए। दर्शकों ने न केवल गानों पर झूमकर आनंद लिया बल्कि सेल्फी और वीडियो बनाकर इस पल को यादगार बनाया। कॉन्सर्ट के लिए कोई टिकट नहीं थे, केवल 25 हजार पास जारी किए गए थे, बावजूद इसके हजारों लोग बाहर खड़े होकर कार्यक्रम देखने की कोशिश करते रहे। स्मृति उपवन के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें और कार्यक्रम के बाद सड़कों पर भारी जाम देखने को मिला। यह शो मनोरंजन के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देने वाला भी साबित हुआ।









