साउथ स्टार यश की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का बिजनेस कर लिया है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए यश की फिल्म का सबसे बड़ा सौदा श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस (SVC) के साथ किया गया, जिसकी कीमत 120 करोड़ रुपये है। इस डील को अब तक की किसी नॉन तेलुगु फिल्म के लिए सबसे बड़ा माना जा रहा है।
दिल राजू ने इस मौके पर कहा कि यश भारतीय सिनेमा के मजबूत स्तंभ हैं और KGF 2 के बाद उनका मार्केट और भी मजबूत हुआ है। चार साल के इंतजार और दर्शकों की बढ़ती उम्मीदों ने इस फिल्म की मांग और बढ़ा दी है। फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है और इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यश इस फिल्म में 5 एक्टरेस – कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के साथ नजर आएंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
इस सौदे और स्टार कास्ट के चलते फिल्म पहले ही चर्चा में बनी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की पूरी उम्मीद है।









