Sports

Women’s Asia Cup Rising Stars 2026: भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में, पाकिस्तान से हो सकती है भिड़ंत

Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। बैंकॉक के टर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 5 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट पक्का किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 19.4 ओवर में 118 रन पर सिमट गई।

भारतीय कप्तान Radha Yadav ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके। प्रेमा रावत और तनुजा कंवर ने भी दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। 119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की। वृंदा दिनेश ने 20 गेंदों में 42 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि अनुष्का शर्मा ने 27 रन जोड़े। कप्तान राधा यादव 31 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने महज 13.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होने की संभावना है, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है।