हिमाचल में महिला मनरेगा कामगरों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख

न्यूज़ फिल्क्स भारत। हिमाचल सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। ख़ास बात यह है कि मनरेगा में 100 दिन का कार्य दिवस पूरे करने वाली विधवा, एकल महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं (वार्षिक आय ढाई लाख तक) को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक धनराशि दिए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें कि सीएम सुक्खू ने बजट में इस सिलसिले में घोषणा की थी।

वह इसके लिए आवेदन करने की पात्र होंगी। आवेदनकर्ता महिला की वार्षिक आय अढ़ाई लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और न ही इससे पूर्व संबंधित महिला ने अन्य किसी दूसरी योजनाओं में घर के निर्माण के लिए सरकार की ओर से कोई भी आर्थिक सहायता ली हो।

बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग ने इसके संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र महिलाओं के लिए आवेदन फॉर्मेट भी विभाग की ओर से जारी किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 और 2024 -2025 की पात्र महिलाएं 100 दिन के कार्य दिवस पूरे होने पर आवेदन कर सकती हैं।

error: Content is protected !!