National

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीएम मोदी, आत्मविश्वास से ‘विकसित भारत’ का सपना होगा साकार

भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास ही वह ताकत है जो असंभव को संभव बनाती है और यही शक्ति भारत को आगे बढ़ाएगी। पीएम मोदी ने इस समझौते को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में अहम कदम बताया। उनके अनुसार, यह डील देश की अर्थव्यवस्था और निर्यात को मजबूती देगी। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाले पारस्परिक आयात शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जिससे भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे और व्यापार संबंधों को नया बल मिलेगा।