National

भारत में सबसे ज्यादा जमीन किसके पास है? जानें पूरी जानकारी

भारत में जमीन हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण संपत्ति मानी गई है। कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि देश में सबसे ज्यादा जमीन किसके पास है तो आइये जानते है :-

देश में सबसे ज्यादा जमीन का मालिक भारत सरकार है। विभिन्न मंत्रालय और सार्वजनिक उपक्रम बड़ी मात्रा में जमीन के मालिक हैं, जो राष्ट्रीय विकास और सेवा कार्यों के लिए इस्तेमाल होती है। सबसे ज्यादा जमीन रेलवे मंत्रालय के पास है, जो लगभग 2,926.6 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। इसके बाद रक्षा मंत्रालय और कोयला मंत्रालय का स्थान आता है। इसके अलावा ऊर्जा, भारी उद्योग, शिपिंग जैसे अन्य मंत्रालयों के पास भी हजारों वर्ग किलोमीटर में फैली जमीन है।

सरकार के बाद अगर देखा जाए, तो सबसे बड़ा “जमीन मालिक” कोई उद्योगपति या निजी कंपनी नहीं है, बल्कि धार्मिक संस्थाएं हैं। भारत में कैथोलिक चर्च ऑफ इंडिया देश की सबसे बड़ी धार्मिक जमीन मालिक संस्था है। चर्च के नाम लगभग 7 करोड़ हेक्टेयर (17 करोड़ एकड़) जमीन दर्ज है। यह जमीन मुख्य रूप से चर्च के स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सामाजिक संस्थानों के संचालन में प्रयोग होती है।

तीसरे स्थान पर आता है वक्फ बोर्ड, जो मुस्लिम समुदाय की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के लिए जमीन का प्रबंधन करता है। वक्फ बोर्ड के पास मस्जिदें, मदरसे और कब्रिस्तान सहित कई महत्वपूर्ण ज़मीनें हैं, जिनकी संख्या काफी अधिक है।

इस तरह देखा जाए तो भारत में सबसे बड़ी जमीन सरकार के पास है, उसके बाद धार्मिक संस्थाओं की अहम भूमिका है। निजी कंपनियों के पास इतनी बड़ी मात्रा में जमीन नहीं है जितनी कि इन संस्थाओं के पास है।