Technology

WhatsApp का नया फीचर 90 सेकेंड तक का स्टेटस लगा सकेंगे यूजर्स

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नए से नए फीचर्स लाता रहता है। अब WhatsApp में नया फीचर ये जोड़ा है की लोग वॉट्सऐप पर 90 सेकेंड तक का स्टेटस लगा सकेंगे। WhatsApp का स्टेट्स उसी तरह काम करता है जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक का स्टेटस फीचर काम करता है. लेकिन अभी तक वॉट्सऐप के स्टेटस पर लिमिटेड टाइम वाले वीडियो ही शेयर किए जाते हैं. जल्द ही वॉट्सएप का नया फीचर इस लिमिट को बढ़ा देगा. जल्द ही आप अपने अपने वॉट्सऐप पर 90 सेकेंड तक का स्टेटस लगा सकेंगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, अपमकिंग फीचर को WhatsApp के बीटा वर्जन 2.25.12.9 पर देखा गया है. इसके हिसाब से जल्द ही वॉट्सऐप पर 90 सेकंड तक का वीडियो शेयर किया जा सकेगा.

अभी तक ये लिमिट केवल 1 मिनट की वीडियो शेयर करने की थी. लेकिन अब ड्यूरेशन बढ़ गई है. अपकमिंग अपडेट में आप 90 सेकंड मतलब करीब डेढ़ मिनट तक की वीडियो स्टेट्स पर शेयर कर सकेंगे .