व्हाट्सएप अब अपने यूजर्स को Status और Channels सेक्शन में विज्ञापन दिखाने जा रहा है. मेटा ने इस नई पॉलिसी की पुष्टि की है, जिसके तहत यूजर्स को उनके इंटरेस्ट के अनुसार relevant ads दिखाई देंगे. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पर्सनल चैट्स, कॉल्स और स्टेटस की प्राइवेसी पहले की तरह सुरक्षित रहेगी और यह सब end-to-end encrypted रहेगा. यानी आपकी निजी बातचीत या मीडिया का उपयोग किसी विज्ञापन के लिए नहीं किया जाएगा.
नए फीचर के तहत विज्ञापन केवल Updates टैब में दिखाई देंगे, न कि पर्सनल चैट्स में। व्हाट्सएप ने अपनी Updates Tab प्राइवेसी पॉलिसी और टर्म्स में भी बदलाव किए हैं. यूजर्स को इन नए नियमों को स्वीकार करने के लिए “Continue” पर क्लिक करना होगा. अगर कोई अभी सहमत नहीं होना चाहता, तो “Not now” का विकल्प भी उपलब्ध है.
मेटा का उद्देश्य WhatsApp को एक कमर्शियल प्लेटफॉर्म में बदलना है, जिससे बिजनेस और कंटेंट क्रिएटर्स अपने ऑडियंस तक आसानी से पहुंच सकें. हालांकि, कुछ यूजर्स के लिए यह बदलाव WhatsApp के क्लटर-फ्री अनुभव को प्रभावित कर सकता है. कंपनी का कहना है कि यह कदम यूजर्स को एक बेहतर, अधिक personalized अनुभव देने के लिए उठाया गया है. इस नई पहल से WhatsApp विज्ञापन और कंटेंट के माध्यम से अपनी कमाई बढ़ाने के साथ ही यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म को अधिक इंटरैक्टिव बनाने का प्रयास करेगा, लेकिन प्राइवेसी पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.









