व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया इंटरैक्टिव फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम “Status Question” रखा गया है. यह फीचर इंस्टाग्राम के “Question Sticker” जैसा होगा, जिसमें यूजर्स अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सवाल पूछ सकेंगे और उनके कॉन्टैक्ट्स उस पर सीधे जवाब दे सकेंगे. यह फीचर फिलहाल Android बीटा वर्जन 2.25.29.12 में सीमित यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि पूछे गए सवालों के जवाब पूरी तरह प्राइवेट होंगे — इन्हें केवल सवाल पूछने वाला और जवाब देने वाला ही देख सकेगा. यदि किसी यूजर के पास पुराना वर्जन है, तो उसे मैसेज दिखेगा कि “This functionality is not supported on your version.”
सवाल पूछने वाले को हर उत्तर का नोटिफिकेशन मिलेगा, और चाहें तो वह इन जवाबों को अगली स्टेटस अपडेट में शेयर भी कर सकता है. व्हाट्सएप गोपनीयता का विशेष ध्यान रखते हुए इस फीचर में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा देगा. यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस प्रोफाइल्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए उपयोगी होगा, जो अपने दर्शकों से बातचीत या फीडबैक लेना चाहते हैं. व्हाट्सएप द्वारा यह कदम यूजर इंटरैक्शन को और अधिक पर्सनल और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.









