National West Bengal

पश्चिम बंगाल: बर्धमान में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत; 30 से ज्यादा घायल

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से खचाखच भरी एक तेज रफ्तार निजी बस, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए.

हालांकि, हादसे की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाई है. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही बर्धमान जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. क्रेन की मदद से बस को ट्रक से अलग किया गया और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया. इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.