Madhya Pradesh Politics

बुधनी-विजयपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, शिवराज सिंह चौहान ने डाला वोट

न्यूज़ फ्लिक्स भारत। मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर आज यानी 13 नवंबर को मतदान जारी है. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होगा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीट छोड़े जाने के बाद बुधनी में भी उपचुनाव हो रहा है, जहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच हैं.

वहीं, विजयपुर में बीजेपी के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा मैदान में हैं. बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट पर कांग्रेस में रहे रामनिवास रावत जीते थे, लोकसभा चुनाव के दौरान वे बीजेपी में शामिल हो गए, जिसके बाद इस सीट पर फिर चुनाव हो रहा है. वहीं. पूर्व सीएम शिवराज सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद बुधनी सीट खाली हो गई थी. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान करने के साथ ही लोगों से मताधिकार का उपयोग करने की अपील की.