महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा ने पुरे देश को झझकोर कर रख दिया है। औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद के बाद नागपुर के महाल और हंसपुरी में दो गुटों में हिंसा हुई। हिंसा में कई लोगों के घर, दुकानें और वाहन तक जल गए। अब इस पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है।
सीएम ने कहा कि यह हिंसक घटना और दंगे पहले से ही योजनाबद्ध लग रहे हैं। सीएम ने ये भी कहा कि छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के गुस्से को भड़का दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए। फडणवीस ने आगे कहा पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में पुलिस के कई अधिकारी जख्मी हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फडणवीस ने आगे कहा पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में पुलिस के कई अधिकारी जख्मी हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
