National Technology

Vi और BSNL करेंगे इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग, ग्रामीण नेटवर्क और लागत में होगी सुधार

टेलीकॉम क्षेत्र में Vodafone Idea (Vi) और BSNL संभावित इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग डील पर विचार कर रहे हैं। इस साझेदारी से दोनों कंपनियों को 4G नेटवर्क के विस्तार में तेजी लाने, परिचालन लागत कम करने और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कवरेज बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे उन्हें बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ और निवेश पर बेहतर रिटर्न भी सुनिश्चित होगा। Vodafone Idea कवरेज बढ़ाने और नेटवर्क को मॉडर्न बनाने के लिए कर्ज जुटा रहा है, ताकि नए यूजर्स जोड़ सके। वहीं, BSNL ने पहले ही देशभर में 1 लाख से अधिक 4G साइट्स शुरू कर दी हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग से कंपनियों की लागत कम होगी और रोलआउट तेज होगा, जिससे ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में नेटवर्क बेहतर तरीके से पहुँच सकेगा।

ग्रामीण टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश का रिटर्न (ROI) टेलीकॉम कंपनियों के लिए आकर्षक नहीं रहा है। इस साझेदारी के जरिए Vi और BSNL दोनों ही अपनी लागत घटाकर ROI सुधार सकते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा विस्तार कर सकते हैं। हालांकि, यह डील रेगुलेटरी अप्रूवल और दोनों कंपनियों के सर्विस क्वालिटी एग्रीमेंट पर निर्भर होगी। इस साझेदारी से नेटवर्क की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए बड़े पैमाने पर कंपनी की लागत में बचत और तेजी से नेटवर्क रोलआउट संभव होगा।