विश्व राजनीति में सबसे बड़े भू‑राजनीतिक झटकों में से एक आज सामने आया है, जहां संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर व्यापक हमले की शुरुआत की है। इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई को दोनों देशों ने “प्री‑एम्प्टिव स्ट्राइक” बताया है — जिसका मकसद, उनके अनुसार, ईरान के संभावित ख़तरे को पहले ही समाप्त करना है।
शनिवार सुबह शुरू हुई इस बड़ा ऑपरेशन तेहरान समेत कई इरानी शहरों में मिसाइल और वायु हमलों के रूप में देखी गई। ईरानी मीडिया ने धमाकों और आसमान में धुएं के गुबार की तस्वीरें रिपोर्ट की हैं, जबकि इजरायल और अमेरिका ने अपने उच्च स्तर के सैन्य लक्ष्यों पर निशाना साधा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह कार्रवाई “अमेरिकी और उसके सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित थ्रेट्स को खत्म करने” के लिए की जा रही है। उन्होंने ईरान की परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को रोकना भी अपना लक्ष्य बताया है।
ईरान ने इस हमले को गंभीर चुनौती के रूप में लिया है। इसके जवाब में ईरान ने भी बैलिस्टिक मिसाइल दागा है।हैं, जिससे मध्य‑पूर्व में तनाव और बढ़ गया है। कई देशों ने अपनी दूतावास सुरक्षा और नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है।
इस तनाव के बीच भारत से इजरायल की ओर उड़ान भर रही एयर इंडिया की AI139 उड़ान भी तेल अवीव में लैंडिंग किए बिना वापस दिल्ली लौटी। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा चिंताओं के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया, जिससे यात्रियों और विमान के संचालन पर प्रभाव पड़ा ।









