अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के लॉरेंसविले में एक भयंकर पारिवारिक विवाद ने चार लोगों की जान ले ली। घटना शुक्रवार सुबह हुई, जिसमें घर के अंदर मौजूद तीन बच्चे किसी तरह अलमारी में छिपकर अपनी जान बचा पाए और पुलिस को कॉल करके मदद मांगी। इस गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक भी मारा गया। स्थानीय पुलिस ने शूटर को तुरंत पकड़ लिया। भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध की पहचान 51 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। मृतकों में उनकी पत्नी मीमू डोगरा (43), गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरीश चंदर (38) शामिल हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, विजय कुमार पर पहले से चार गंभीर हमला और हत्या के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा चार दुर्भावनापूर्ण हत्या के, और बच्चों के प्रति क्रूरता के कई मामले भी दर्ज हैं। इस घटना ने समुदाय में भारी सदमा पैदा कर दिया है। पुलिस बच्चों और अन्य परिवारिक सदस्यों की सुरक्षा के लिए सतर्क है। घटना की जांच जारी है, और अधिकारियों ने कहा है कि आरोपी को कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।









