World

अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln मध्य पूर्व में तैनात, ईरान पर सैन्य दबाव बढ़ा

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है, क्योंकि अमेरिकी नौसेना ने अपने रणनीतिक बदलाव के तहत USS Abraham Lincoln Carrier Strike Group को इंडो-पैसिफिक से हटा कर क्षेत्र में तैनात कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों और मानवाधिकार उल्लंघनों पर अंतरराष्ट्रीय दबाव लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सिर्फ संकेत देने का इंतजार कर रहे हैं।

USS Abraham Lincoln, CVN-72, निमिट्ज-क्लास का न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर है और Carrier Strike Group-3 का नेतृत्व करता है। इसे दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसैनिक ताकतों में गिना जाता है। इसके साथ तीन Arleigh Burke-class guided missile destroyers तैनात हैं।

पेंटागन ने क्षेत्र में अतिरिक्त लड़ाकू विमानों और लॉजिस्टिक सपोर्ट की तैनाती बढ़ा दी है, जिससे अमेरिका को हवाई हमले और मिसाइल स्ट्राइक के विकल्प मजबूत हो गए हैं। वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि किसी भी हमला का जवाब निर्णायक और कठोर होगा। हालांकि तनाव के बीच अमेरिका ने बातचीत का विकल्प खुला रखा है। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार अब यह तेहरान पर निर्भर करेगा कि वह वार्ता के लिए शर्तें कब और कैसे स्वीकार करता है।