उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर के 25,455 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभ्यर्थी uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।
पुलिस कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा पुरुष उम्मीदवारों के लिए 18 से 22 वर्ष और महिला उम्मीदवारों के लिए 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शारीरिक मापदंड भी अनिवार्य हैं। सामान्य, ओबीसी और एससी पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और छाती 79-84 सेमी होनी चाहिए। एससी पुरुषों के लिए लंबाई 160 सेमी और छाती 77-82 सेमी निर्धारित है। महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और एसटी वर्ग महिलाओं के लिए 147 सेमी तय की गई है।
UPPRPB के अनुसार, सिपाही, पीएसी, महिला वाहिनी और घुड़सवार पुलिस के 22,000 पद तथा जेल वार्डर के 2,800 पद भरे जाएंगे। आवेदन के लिए सबसे पहले One Time Registration कर लॉगिन करना होगा, फिर आवश्यक जानकारी भरकर शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।









