Uttar Pradesh

यूपी : बहराइच जिले में मिल के ड्रायर फटने से लगी आग, 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गुलाम अलीपुरा में स्थित रजगढ़िया राइस मिल में बड़ा हुआ है । यहां पर मिल के ड्रायर के फटने से आग लग गई, जिससे वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह के समय हुआ जब मिल में मजदूर काम कर रहे थे।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि ड्रायर से धुआं निकल रहा था और धुएं के कारण आठ लोग ऊपर की ओर चढ़े थे। जैसे ही वे ऊपर पहुंचे, धुएं की अधिकता के कारण वे बेहोश हो गए। दमकलकर्मियों की टीम ने उनकी जान बचाई और उन्हें अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि आठ लोगों में से पांच की मौत हो गई, जबकि तीन का इलाज चल रहा है।