Uttar Pradesh

यूपी बजट 2026: 10 लाख रोजगार, 14 नए मेडिकल कॉलेज और 3 नई यूनिवर्सिटी की योजना, खुलेंगे स्किल सेंटर

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना 10वां बजट 2026 विधानसभा में पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष फोकस के साथ कई अहम घोषणाएं कीं। बजट के तहत प्रदेश में 14 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, जिनके लिए 1,023 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इस कदम से MBBS और पीजी सीटों में भारी वृद्धि होगी। इसके अलावा, संभल, झांसी और फतेहपुर में तीन नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएंगी, जिससे उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

रोजगार सृजन के लिए प्रदेश में 10 लाख नौकरियों के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पीपीपी मॉडल के तहत अलग-अलग जिलों में स्किल डेवलपमेंट और प्लेसमेंट सेंटर खोले जाएंगे, जिनमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। यूपी बजट 2026 प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में समावेशी विकास को नई दिशा देने का प्रयास है।