Entertainment

सालों बाद पर्दे पर वापसी कर रही ट्विंकल खन्ना, काजोल के साथ आएंगी नजर

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रही है. वह ओटीटी पर एक टॉक शो से कमबैक करने वाली हैं. खन्ना जल्द ही टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इस शो में उनके साथ एक्ट्रेस काजोल भी नजर आने वाले हैं. दरअसल, ये दोनों एक्ट्रेस इस शो को होस्ट करती दिखाई देने वाली हैं. ये जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. प्राइम वीडियो ने कुछ देर पहले ही ‘टू मच विथ काजोल एंड ट्विंकल’ का फर्स्ट पोस्टर शेयर करते हुए शो को अनाउंस किया है. पोस्टर में ट्विंकल खन्ना काजोल एक पर्दे के पीछे से झांकती दिख रही हैं. इसके साथ कैप्शन में लिखा है ‘इनके पास चाय है, और ये दो चीजें हैं जिन्हें बहुत मिस किया जा सकता है. टू मच ऑन प्राइम, जल्द आ रहा है.’ वहीं, अब इस टॉक शो को लेकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं.