अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ के नारे के साथ सत्ता में वापसी की है और अब “अमेरिका फर्स्ट” नीति को आगे बढ़ा रहे हैं. इसी के तहत उन्होंने दुनिया के कई देशों पर भारी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया है. भारत पर उन्होंने 50% टैरिफ लगाया है, जो सबसे ज्यादा है.
ट्रंप की इस नीति की दुनियाभर में आलोचना हो रही है. खुद अमेरिका में भी इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं. इसी बीच, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने चेतावनी दी है कि अमेरिका गंभीर मंदी के खतरे में है. मूडीज के प्रमुख अर्थशास्त्री मार्क जैंडी का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पहले से ही कई मोर्चों पर कमजोर हो रही है. उन्होंने ट्रंप के आर्थिक दावों को भी खारिज किया और कहा कि महंगाई, निवेश और नौकरियों की हालत खराब है. मूडीज का अनुमान है कि 2025 के अंत तक अमेरिका गहरी मंदी की चपेट में आ सकता है.









