शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना-पीर निगाह मार्ग पर गांव बसोली में गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे 30 श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुल 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार श्रद्धालु पीर निगाह से माथा टेककर वापस अपने घर गांव पोहा जिला मानसा पंजाब जा रहे थे। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ते बडूही मेन चौक पर बुधवार देर रात को एक कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार रोहित कुमार पुत्र बतन सिंह गांव डीहर तथा मुनीश कुमार पुत्र हेमराज गांव बगनाल अमबेहडा घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन के लिए पहुंचाया गया। इसके बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया, लेकिन रोहित कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं पर मुनीश कुमार पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। मामला दर्जकर जांच जारी है।
ऊना-पीर निगाह मार्ग पर बसोली में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 14 घायल
- by admin
- Less than a minute
- 10 months ago
