रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है। 1 फरवरी से शुरू हुए इस शो में कुल 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिनमें एक्टर्स, सिंगर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स शामिल हैं। शो में हर दिन टास्क और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स शो से बाहर हो चुके हैं, तो कुछ अब भी गेम में बने हुए हैं।
हाल ही में टॉप 20 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जिनमें प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, हामिद बर्कजी, युविका, सिवेत तोमर, मनीषा रानी, रजत दलाल, सिद्धार्थ भारद्वाज, रिद्धि डोगरा, आरुषि चावला, कृष्णा श्रॉफ, लवकेश कटारिया, लक्ष्य, विक्रांत, वंशज सिंह, काका, मिस्टर फैसू, शाइनी, उर्वशी ढोलकिया और अर्चना गौतम शामिल हैं। अब ये कंटेस्टेंट्स ही शो के विजेता की दौड़ में हैं।
फिलहाल ‘द 50’ के केवल 17 एपिसोड्स टेलीकास्ट हुए हैं, लेकिन आगामी एपिसोड्स की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रैंड फिनाले की शूटिंग 19 फरवरी को होगी। हालांकि फिनाले का एपिसोड बाद में टेलीकास्ट किया जाएगा। अब यह देखने वाली बात होगी कि इस रोमांचक शो की ट्रॉफी किसके घर जाएगी।









