आज मुंबई इंडियस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा कड़ा मुकाबला

IPL 2025 में आज मुंबई इंडियस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा . यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा .दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर अपना दावा मजबूत करने के लिए मैदान पर उतरेगी । बता दें कि IPL में अबतक बंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब प्लेऑफ के एक स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त टक्कर हो रही है।

मुंबई इंडियंस 12 मैचों में सात जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। मुंबई के 14 प्वाइंट हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 13 प्वाइंट के साथ 5वें पायदान पर है। मुंबई और दिल्ली के दोनों के 2-2 मैच बचे हुए हैं। मुंबई और दिल्ली बुधवार को आमने-सामने होंगे।

error: Content is protected !!