National

आज Women’s Day पर महिलाएं संभाल रही पीएम मोदी का सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स और इंस्‍टाग्राम को एक दिन के उन महिलाओं को सौंपा है, जिन्‍होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं. आज महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीएम ने एक्स पर लिखा, हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है. आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज़ उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं!

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नारी, नीति, निष्ठा, निर्णय शक्ति और नेतृत्व की प्रतिबिंब होती हैं. आज भारत महिलाओं की आवश्यकताओं और उनकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रहा है, निर्णय ले रहा है. देश की नई शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की सबसे बड़ी गारंटी है. तो आइए इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें.”