न्यूज़ फिल्क्स भारत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामलें में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि यह धमकी जुलाना के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में दी गई थी, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री को “जान से मारने की धमकी” दी गई थी.
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जींद जिले के देवरार गांव के निवासी अजमेर के रूप में हुई है. जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि 8 अक्टूबर को राज्य में मतगणना के दिन अजमेर ने व्हाट्सऐप ग्रुप में मुख्यमंत्री को धमकी दी थी. सुमित कुमार ने कहा, “मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी अजमेर को गिरफ्तार कर लिया.” आरोपी के खिलाफ धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बता दें कि आरोपी ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में लिखा गया था कि जो भी हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा, ठीक वैसे ही जैसे गोडसे ने महात्मा गांधी को मारा था. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से चुनाव जीत दर्ज की थी.









