Crime National Rajasthan

CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी, दौसा जेल से आया कॉल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर में सीएम शर्मा को जान से मारने की धमकी भरी कॉल की गई. बता दें कि इससे पहले भी सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई थी, तब भी दौसा की सेंट्रल जेल से धमकी भरी कॉल की गई थी और इस बार इसी जेल से धमकी भरी कॉल आई है.

अधिकारियों ने बताया कि बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 29 वर्षीय रिंकू ने शुक्रवार रात मोबाइल फोन से जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और धमकी दी कि वह मुख्यमंत्री को जान से मार देगा. सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मोबाइल फोन की लोकेशन श्यालवास जेल की मिली. पुलिस ने बताया कि सुबह तड़के तीन बजे से सात बजे तक जेल में गहन तलाशी अभियान चलाया गया और जेल से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. मामले की जांच की जा रही है.