Madhya Pradesh

50 साल से नहीं सोया ये शख्स, चोट का भी नहीं लगता एहसास: मेडिकल साइंस के लिए चौंकाने वाला मामला

रीवा, मध्य प्रदेश के 75 वर्षीय रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर मोहनलाल द्विवेदी का मामला मेडिकल साइंस के लिए रहस्य बन गया है। मोहनलाल का दावा है कि वे पिछले 50 सालों से पूरी तरह से जागते रहे हैं और कभी नींद नहीं ली। इसके बावजूद उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है और उन्हें किसी प्रकार की बीमारी या दर्द का अनुभव नहीं होता। उनके दिनचर्या सामान्य है, जिसमें किताबें पढ़ना और देर रात तक टहलना शामिल है।

उनकी पत्नी नर्मदा द्विवेदी भी प्रतिदिन केवल 3–4 घंटे ही सोती हैं। शुरुआती वर्षों में उन्होंने अपनी अनोखी स्थिति को परिवार से छुपाया। बाद में जांच कराने के लिए रीवा, जबलपुर, दिल्ली और मुंबई के डॉक्टरों से संपर्क किया गया, लेकिन इस स्थिति का कारण पता नहीं चल सका।

डॉक्टरों के अनुसार, यह समस्या अनुवांशिक या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी हो सकती है और इस पर पूरी जांच आवश्यक है। मोहनलाल का यह मामला नींद और मानव शरीर के रहस्यों को चुनौती देता है और वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय बन गया है।