Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ का तीसरा एडिशन शुरु, 25 महिला राइडर्स करेंगी 1400 किमी का साहसिक टूर

मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ का तीसरा एडिशन शुरू हो गया है। इस साहसिक बाइकिंग टूर में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों की 25 महिला राइडर्स हिस्सा लेंगी। यह यात्रा 7 से 13 मार्च तक चलेगी और कुल 1400 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश देश और राज्य दोनों के लिए सुरक्षित बना रहा है। उन्होंने बताया कि महिला दिवस और रंगपंचमी के पहले शुरू हुए इस टूर में राइडर्स राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे सांची, उदयगिरी, चंदेरी, खजुराहो, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली, ओरछा और खजुराहो से होकर गुजरेंगी।

मुख्यमंत्री ने राइडर्स के अनुभव साझा करने और सोशल मीडिया पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले युवाओं से संवाद भी किया। इस टूर में शामिल महिलाएं अनुभवी हैं और जिला प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा और ठहरने की सभी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। यह पहल मध्यप्रदेश की बेटियों के लिए साहस, आत्मविश्वास और पर्यटन की सुंदर झलक पेश करने वाली साबित होगी।