बागेश्वर धाम के आध्यात्मिक गुरु आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कवि कुमार विश्वास के साथ उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुना तट पर पूजा-अर्चना कर ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ की घोषणा की। यह पदयात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक चलेगी।आचार्य शास्त्री ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और सनातन धर्म के अनुयायियों में भाईचारा बढ़ाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस देश में किसी भी प्रकार की ‘तनातनी’ नहीं होगी, सभी लोग सनातनी के रूप में एकजुट रहेंगे।
उन्होंने कहा, “इस भूमि पर ‘गजवा-ए-हिंद’ नहीं होगा, बल्कि ‘भगवा-ए-हिंद’ ही होगा। राम का समर्थन करने वालों की जयकार होगी, और विरोध करने वालों को इसका सामना करना पड़ेगा।”यह पदयात्रा न केवल धार्मिक जागरूकता बढ़ाने वाली है, बल्कि समाज में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।









