Maharashtra National Politics

महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों में हुई गड़बड़ी, राहुल गांधी ने EC पर लगाए आरोप

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस,शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद पवार ने बड़े आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप चुनाव आयोग पर लगया है. बता दें कि राहुल गांधी, संजय राउत और सुप्रिया सुले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है.

राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी हुई है. वहीं, संजय राउत ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का जमीर मर चुका है. ये अतिरिक्त 39 लाख मतदाता कहां से जाएंगे? वे बिहार जाएंगे. उनमें से कुछ को दिल्ली चुनाव में देखा है। वे अब बिहार और फिर यूपी जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा, ‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट से अल्पसंख्यकों के नाम काटे गए. महाराष्ट्र की 3 बड़ी पार्टियां चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांग रही हैं. महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट तक हमें उपलब्ध नहीं कराई जा रही है.’

राहुल गांधी ने कहा, ‘विधानसभा चुनाव 2019 और लोकसभा 2024 के बीच 5 साल में 32 लाख मतदाता जुड़े. लोकसभा 2024 और विधानसभा चुनाव के बीच 5 महीने की अवधि में 39 लाख मतदाता जुड़े. सवाल यह है कि ये 39 लाख मतदाता कौन हैं? यह हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं के बराबर है. दूसरा मुद्दा यह है कि महाराष्ट्र में राज्य की पूरी मतदाता आबादी से ज्यादा मतदाता क्यों हैं? किसी तरह, महाराष्ट्र में अचानक मतदाता बनाए गए हैं.’