National

हिमाचल-जम्मू में हो सकती है बारिश, गुजरात-राजस्थान में गर्मी का रेड अलर्ट

देश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से बारिश की स्थिति बन रही है. इसके कारण कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और बारिश हुई है. इसके अलावा, सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण गर्मी का प्रभाव देखा गया है.

बता दें कि गुजरात के सौराष्ट्र में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात के कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, राजगढ़, सुरेन्द्रनगर और सूरत में मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं राजस्थान के बाड़मेर और जालोर में भी 12 मार्च को उष्म लहर का प्रभाव देखने को मिलेगा. यहां रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक देखने को मिल सकता है. इस वजह से इन इलाकों में ह्यूमिडिटी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

13 मार्च को अरुणाचल और नॉर्थ ईस्ट के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. 14 मार्च को भी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है. वहीं पंजाब और हरियाणा में थंडरस्ट्रॉम देखने को मिल सकता है.