Entertainment

हैरी पॉटर की दुनिया फिर होगी जीवंत: HBO सीरीज की मेकिंग झलक 15 अप्रैल को रिलीज

Harry Potter TV series को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। यह सीरीज पहले ही दुनिया की सबसे महंगी शोज़ में शामिल हो चुकी है और अब इसके निर्माण की झलक भी सामने आने वाली है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इस बीच JioHotstar पर ‘Finding Harry’ नाम से एक खास बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो सीरीज रिलीज होने जा रही है। इस मेकिंग वीडियो में हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को दोबारा कैसे तैयार किया गया, इसकी पूरी प्रक्रिया दिखाई जाएगी—जिसमें हॉगवर्ट्स के सेट्स से लेकर वर्ल्ड बिल्डिंग की बारीकियां शामिल होंगी।

हैरी पॉटर की कहानी, जिसे J. K. Rowling ने रचा था, सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्मों में Daniel Radcliffe को हैरी के रूप में खूब पसंद किया गया था, लेकिन इस नई सीरीज में Dominic McLaughlin इस किरदार को निभाते नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। शुरुआत में इस सीरीज को लेकर दर्शकों में संशय था, लेकिन हाल ही में आई पहली झलक ने लोगों का भरोसा बढ़ाया है।

खास बात यह है कि यह सीरीज पूरी तरह से किताबों पर आधारित होगी, जबकि फिल्मों में कई जगह रचनात्मक बदलाव किए गए थे और कुछ किरदारों को शामिल नहीं किया गया था। ‘Finding Harry’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह BTS मेकिंग वीडियो 15 अप्रैल को स्ट्रीम होगा। माना जा रहा है कि यह सीरीज न केवल पुराने फैंस को फिर से जोड़ने में सफल होगी, बल्कि नई पीढ़ी को भी इस जादुई दुनिया से परिचित कराएगी।