लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने दावा किया कि 2 करोड़ मतदाताओं में से 25 लाख वोट चोरी हुए और इस मामले में उन्होंने एक महिला की तस्वीर दिखाई, जिसे उन्होंने ब्राजीलियाई मॉडल बताते हुए कहा कि उसके नाम सीमा, स्वीटी और सरस्वती के तहत मतदाता सूची में 22 बार दर्ज हैं.
तस्वीर वायरल होने के बाद महिला सामने आई और दावा किया कि यह उनकी पुरानी फोटो है. महिला का नाम लारिसा नेरी है. उन्होंने बताया कि फोटो तब की है जब वे लगभग 20 साल की थीं. लारिसा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने पुर्तगाली में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।. AI-जनरेटेड अनुवाद के अनुसार, वह हैरान थीं कि उनकी पुरानी तस्वीर को भारत में वोट घोटाले में इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें एक भारतीय महिला के रूप में दिखाया गया है और यह पूरी तरह गलत है.
लारिसा ने आगे कहा कि विवाद के बाद भारतीय पत्रकारों ने उनसे संपर्क करना शुरू कर दिया. कुछ पत्रकारों ने उनके सैलून और काम के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, और उन्होंने इंस्टाग्राम कॉल्स भी प्राप्त किए. लारिसा ने इंटरव्यू देने से इनकार किया. इस घटना ने इस मामले में प्रचारित तस्वीर की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह साफ हो गया कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई फोटो असल में भारतीय वोटरों या हरियाणा मतदाता सूची से संबंधित नहीं थी.









