Entertainment

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ उनके फैंस के लिए बेहद खास है। धर्मेंद्र के निधन (24 नवंबर 2025) के बाद से ही दर्शक इस फिल्म के सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। असल में, ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया है। इसका मुख्य कारण है रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना। मेकर्स नहीं चाहते थे कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का प्रदर्शन किसी और बड़ी फिल्म से प्रभावित हो।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा:“आज भी जी करता है, पिंड अपने नू जानवा।” यह कविता धर्मेंद्र की मिट्टी और जड़ों से जुड़ी संवेदनाओं को दर्शाती है। फिल्म अब 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदाहैं। इसके अलावा फिल्म में जयदीप अहलावत, एकावली खन्ना, श्री बिश्नोई, विवान शाह, सिकंदर खेर, आर्यन पुष्कर, सिमर भाटिया और मानसी चावला हैं ।