क्रिकेट प्रेमियों को आज एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें आज रात आमने-सामने होंगी और जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह ट्राई सीरीज की विजेता बनेगी. मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है.
भारत में कहां और कब देखें मैच?
अगर आप भारत में इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो FanCode ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. हालांकि, यह मैच किसी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं किया जा रहा है. मैच रात 8:30 बजे से शुरू होगा, और टॉस 8 बजे किया जाएगा. मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक दोनों टीमों के बीच 9 टी-20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 5 और अफगानिस्तान ने 4 मैच जीते हैं. आंकड़ों में पाकिस्तान आगे जरूर है, लेकिन अफगानिस्तान भी बराबरी की टक्कर देने को तैयार है.
टीमें कुछ ऐसी हैं:
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद आदि.
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, फखर जमान, मोहम्मद हारिस, सलमान आगा (कप्तान), शाहीन अफरीदी, हसन अली, हारिस रऊफ आदि.
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस टक्कर में किस टीम का पलड़ा भारी रहता है.









