Entertainment

Alia Bhatt की फिल्म “Alpha” का धमाकेदार पोस्टर रिलीज, , जानें कब मिलेगी बड़े पर्दे पर

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री Alia Bhatt की नई फिल्म Alpha का पहला पोस्टर सामने आ गया है। इस फिल्म को यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के तहत बनाया जा रहा है और यह पहली महिला-प्रधान स्पाई एक्शन मूवी है। पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है।

पोस्टर में Alia Bhatt का लुक बेहद दमदार और इंटेंस नजर आ रहा है। वह घायल अवस्था में दिखाई दे रही हैं, जिससे फिल्म की एक्शन-थ्रिलर थीम का अंदाजा लगाया जा सकता है। गन, हाई-टेक गैजेट्स और पोस्टर की एरियल पोज़ फिल्म के हाई-स्टेक्शन और VFX को लेकर उत्साह बढ़ा रहे हैं।

फिल्म में Sharvari Wagh, Bobby Deol, और Anil Kapoor भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशन का जिम्मा Shiv Raval संभाल रहे हैं। पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन को बेहतर बनाने के लिए इसे टाल दिया गया।

अब फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि Alpha 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर होते ही फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुँच गई है। एक्शन फिल्मों के शौकीनों के लिए यह फिल्म एक बड़े सरप्राइज के तौर पर पेश होने वाली है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस नई पेशकश से बॉलीवुड में महिला-प्रधान एक्शन फिल्मों के लिए नए मानक स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।