न्यूज़ फ्लिक्स भारत। संविधान की 75वीं सालगिरह पर संसद में चर्चा हो रही है. आज यानी शनिवार को लोकसभा में संविधान पर च्रचा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपना वक्तव्य रखा. लोकसभा में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू की आवाजें सुनाई देती हैं. “भारत का संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, यह हमारे देश की आत्मा है. इसमें हर नागरिक के अधिकार, कर्तव्य और देश के प्रति जिम्मेदारी का विवरण दिया गया है. यह हमें समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे की भावना सिखाता है,”
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष में बैठे लोग संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि संविधान “भारत माता” है और कहा कि “संविधान आधुनिक भारत का दस्तावेज है, लेकिन इसे प्राचीन भारत और उसके विचारों के बिना कभी नहीं लिखा जा सकता था.” राहुल गांधी ने एकलव्य की कहानी सुनाते हुए कहा, “आप (BJP) गरीबों का, पूरे देश का अंगूठा काट रहे हो. वहीं, राहुल गांधी ने कहा जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य के अंगूठे काटे थे, वैसे ही भाजपा भारत में युवाओं के अंगूठे काट रही है और जब भाजपा धारावी को अडानी को देती है, तो आप छोटे व्यापारियों के अंगूठे काट रहे हैं.
