National World

थरूर का संदेश: चुनावी मतभेद के बावजूद राष्ट्रहित में सहयोग जरूरी, ममदानी-ट्रंप मुलाकात से प्रेरणा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा संदेश में लोकतंत्र की वास्तविक भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावों में अपने विचारों और दृष्टिकोण के लिए पूरी ताकत से लड़ना चाहिए, लेकिन एक बार जनता अपना निर्णय दे दे, तो सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्रहित में साथ काम करना चाहिए।

थरूर ने इसका उदाहरण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी की हालिया मुलाकात से दिया। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाज़ी हुई, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद उन्होंने साझा हितों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सहयोग किया। थरूर ने कहा कि भारत में भी राजनीतिक शालीनता और राष्ट्रहित के लिए सहयोग की यही आदर्श स्थिति होनी चाहिए और वे इस दिशा में खुद प्रयासरत हैं।